{"_id":"6779970a1bd63971e10fdd2b","slug":"the-bodies-of-the-lovers-were-found-floating-in-a-well-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108683-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कुएं में उतराता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कुएं में उतराता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव
Sun, 05 Jan 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
मोहरनिया गांव में कुंए में मिली लाश के बाद मौके पर मौजूद एसपी व अन्य पुलिस कर्मी।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी जोड़े का शनिवार गांव के पूरब खेत में स्थित कुएं में शव उतराता दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। लापता होने पर किशोरी के पिता ने युवक व उसके परिजनों के विरुद्ध अपनी पुत्री को बहका ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था।
सोनवा थाना क्षेत्र के एक निवासी 15 वर्षीय किशोरी 26 दिसंबर शाम नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान 27 दिसंबर को किशोरी की चप्पल व मोबाइल गांव निवासी मनीष श्रीवास्तव के खेत में स्थित कुएं के किनारे पड़ी मिली। इसके बाद मामले में किशोरी के पिता ने 28 दिसंबर को स्थानीय थाने में गांव के ही रिंकू (19), रिंकू के पिता फेरन, भाई राजू व माता सलवासी पर अपनी पुत्री को बहका ले जाने का मामला दर्ज कराया था। तब से परिवारीजन व पुलिस दोनों को तलाश रहे थे।
रविवार को कुएं में प्रेमी जोड़े का शव उतराता दिखा। इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। वहीं प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद एसपी घनश्याम चौरसिया ने सीओ सतीश शर्मा, प्रशिक्षु सीओ आलोक कुमार सिंह, सोनवा थाना प्रभारी योगेश सिंह, हरदत्तनगर गिरंट थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक गिलौला महिमनाथ उपाध्याय के साथ मौजूद पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।