फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The blueprint for the expansion of the Civil Hospital is ready, with a capacity of 800 beds.

Lucknow News: सिविल अस्पताल के विस्तार का खाका तैयार, 800 बेड की होगी क्षमता

Mon, 27 Apr 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The blueprint for the expansion of the Civil Hospital is ready, with a capacity of 800 beds.
सिविल अस्पताल।
लखनऊ। सिविल अस्पताल के कायाकल्प और विस्तार का खाका तैयार हो गया है। सूचना विभाग से मिली जमीन पर अब नौ मंजिला अत्याधुनिक भवन बनेगा, जिसकी क्षमता 800 बेड की होगी। इसके बाद यह जनपद का सर्वाधिक बेड की क्षमता वाला सरकारी अस्पताल बन जाएगा।
विज्ञापन


विस्तार की यह योजना करीब चार वर्षों से लंबित है। सूचना विभाग के जमीन हस्तांतरित करने के बावजूद कार्ययोजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के अनुसार, अब फाइल शासन को भेज दी गई है और हरी झंडी मिलते ही काम शुरू होगा। अस्पताल के विस्तार से न केवल बेड की संख्या बढ़ेगी, बल्कि आपातकालीन सेवाओं का भी दायरा बढ़ाया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


नए भवन में सुविधाएं

प्रस्तावित भवन बेसमेंट मिलाकर नौ मंजिला होगा। इसके बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं, दूसरे से छठवें तल पर विभिन्न विभागों के वार्ड होंगे। 7वें तल पर अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, 8वें पर प्रशासनिक कार्यालय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी बिल्डिंग से शिफ्ट होंगी ओपीडी

विस्तार कार्य को गति देने के लिए पुरानी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित हो रही ईएनटी, डेंटल, सर्जरी, आर्थोपैडिक, टीबी एंड चेस्ट और एंटी-रैबीज जैसी ओपीडी को नई बिल्डिंग में शिफ्ट की जाएगी। ओपीडी शिफ्ट होने के बाद पुरानी बिल्डिंग के उस हिस्से को तोड़कर वहां विस्तार का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed