फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The beauty of Katki fair is lost in the filth, there is talk of chaos everywhere.

Lucknow News: गंदगी में गुम कतकी मेले की रौनक, हर तरफ चर्चा अव्यवस्था की

Wed, 22 Jan 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The beauty of Katki fair is lost in the filth, there is talk of chaos everywhere.
मेले में फैली गंदगी। - फोटो : मेले में फैली गंदगी।
लखनऊ। शहर के प्रसिद्ध हनुमान सेतु के पास हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक कतकी मेला लगा, लेकिन मेले की रौनक से ज्यादा इस बार चर्चा उसकी अव्यवस्थाओं की अधिक हो रही है। सस्ते दामों पर सामान और हस्तशिल्प की विविधता के बावजूद मेले में बुनियादी सुविधाओं की कमी ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को निराश किया है। अमर उजाला से बातचीत में दुकानदारों और मेला घूमने आए शहरवासियों ने अपनी परेशानी साझा की।
विज्ञापन

शौचालय का अभाव सबसे बड़ी चुनौती
लखनऊ विवि की छात्राएं संस्कृति जायसवाल और वसुंधरा ने कहा कि यहां विभिन्न वस्तुएं बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं, लेकिन महिलाओं के लिए शौचालय न होना बड़ी समस्या है। वहीं, पास ही स्थित चित्रगुप्त मंदिर के पुजारी आचार्य कृष्णानंद पांडे ने बताया कि मेला क्षेत्र में शौचालय न होने से कई लोग मंदिर में घुस आते हैं, जिससे मंदिर परिसर में भी गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन


दुकानदार भी परेशान, न पानी न सफाई
खुर्जा से चीनी मिट्टी के बर्तन बेंचने आए कुछ दुकानदारों ने बताया कि वह दूरदराज से दुकान लगाने आए हैं। इसके लिए शुल्क भी जमा किया है, लेकिन यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें पानी खरीदना पड़ता है। शौचालय न होने से हालात और भी मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डस्टबिन की कमी और प्लास्टिक का ढेर
मेला क्षेत्र में चारों ओर प्लास्टिक की थैलियां और कचरे का ढेर लगा है। कचरे से गोमती नदी भी प्रदूषित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम ने डस्टबिन नहीं रखे हैं। हवा से कचरा इधर-उधर फैल रहा है। दुकानदार समीर ने बताया कि हम सफाईकर्मी को अलग से पैसे देने को तैयार हैं, फिर भी कचरा उठाने कोई नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed