फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   audience was mesmerized by the performance of Odissi dance

Lucknow News: शास्त्रीय नृत्य और संगीत का दिखा अनूठा संगम, राग मालिका और राग तालिका रहा मुख्य आकर्षण

Sat, 11 Jan 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 11 Jan 2025 09:55 PM IST
सार

लखनऊ में शास्त्रीय नृत्य और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में राग मालिका और राग तालिका मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। 

विज्ञापन
audience was mesmerized by the performance of Odissi dance
ओडिसी नृत्यांगना गुरु कुंजलता मिश्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत का अनूठा संगम देखने काे मिला। प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना गुरु कुंजलता मिश्रा ने अपनी कला से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण राग मालिका और राग तालिका पर आधारित नृत्य रहा।
विज्ञापन


भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से क्षितिज श्रृखंला के अंतर्गत वाल्मीकि रंगशाला में हुए इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में कलाप्रेमी पहुंचे। इस अवसर पर ओडिसी नृत्यांगना गुरु कुंजलता मिश्रा ने राग मालिका, राग भैरवी और राग बैरागी में शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण का प्रसंग दर्शाया गया

कार्यक्रम के आरंभ में कुंजलता ने आदि शंकराचार्य के दिव्य स्त्रोत जगन्नाथ अष्टम पर नृत्य किया। इसके बाद नृत्य से ही राग बैरागी पर आधारित राधा-कृष्ण का प्रसंग दर्शाया। इसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। इसके अलावा राग भैरवी में शिवाष्टकम की भी प्रस्तुति दी। ओडिसी नृत्य के अद्भुत प्रदर्शन पर सभागार तालियों से गूंज उठा। मंच संचालन अदिति थपलियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed