Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The application of the investigator regarding arrest without giving any reason was rejected

Lucknow News: बिना कारण बताए गिरफ्तारी पर विवेचक की अर्जी खारिज

Fri, 12 Sep 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The application of the investigator regarding arrest without giving any reason was rejected
लखनऊ। दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में बिना कारण बताए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने पर एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने विवेचक की अर्जी खारिज कर दी। वहीं, आरोपी सचिन सिंह को 50 हजार का मुचलका देने पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर सुशांत गोल्फ सिटी के विवेचक और उसे जेल भेजने वाले रिमांड मजिस्ट्रेट पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा की आरोपी सचिन सिंह को गिरफ्तार करने वाले दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह ने केस डायरी में गिरफ्तारी के कारण का कहीं उल्लेख नहीं किया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि गिरफ्तारी की शक्ति होना एक अलग बात है और गिरफ्तार करने का आधार होना अलग बात है। भारत में लगभग साठ प्रतिशत गिरफ्तारियां बिना किसी आधार के की जाती हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा की जघन्य अपराध में किसी आरोपी को गिरफ्तार करते समय उसका कारण लिखना आवश्यक होता है। इस मामले में विवेचक या गिरफ्तार करने वाले ने यह कहीं नहीं लिखा कि आरोपी सचिन की गिरफ्तारी क्यों आवश्यक है। इसके साथ ही कोर्ट ने विवेचक की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आरोपी को 14 दिन के लिए रिमांड पर जेल में रखने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने अपने आदेश की प्रति पुलिस कमिश्नर को भेजने का आदेश देते हुए कहा कि दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के संबंध में कानून के उल्लंघन की जानकारी उनको दी जाए। कोर्ट ने इसी आदेश में कहा कि यहां यह भी दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि चार सितंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। उसी दिन आरोपी के वकील ने रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने यह तर्क रखा था कि आरोपी को बिना गिरफ्तारी का आधार बताए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article