फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The anger of the students was calmed by feeding them paneer curry and gulab jamun.

Lucknow News: पनीर की सब्जी, गुलाब जामुन खिलाकर शांत किया विद्यार्थियों का गुस्सा

Thu, 06 Nov 2025 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The anger of the students was calmed by feeding them paneer curry and gulab jamun.
लखनऊ। छात्र-छात्राओं के विरोध के बाद अलीगंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के छात्रावास की मेस के खाने की गुणवत्ता में सुधार किया गया है। बुधवार को इन्हें दोपहर व रात के खाने में पनीर की सब्जी व गुलाब जामुन दिया गया। अब ऐसा सप्ताह में दो दिन (बुधवार व रविवार) को किया जाएगा। अन्य दिनों में रोटी-सब्जी, दाल-चावल आदि परोसा जाएगा। उधर, मेस संचालक को भविष्य में खाने की गुणवत्ता खराब मिलने पर टेंडर खत्म करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आईटीओटी छात्रावास में अव्यवस्था व मेस के खाने की खराब गुणवत्ता के संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। छात्रों का कहना था कि एक महीने से खाना की खराब गुणवत्ता को लेकर गुहार लगाई जा रही थी। कई बार पत्र भी दिया गया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। खराब खाना खाने से कई छात्राओं के बीमार पड़ने पर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि बीते दिनों मेस की खराब व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया तो प्रशासन ने मेस की व्यवस्था सुधारने के बजाय उन्हें ही हॉस्टल से निकालने की बात कही। हालांकि, खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। निदेशक डीके सिंह का कहना है कि मेस संचालक को चेतावनी दी गई है। खाने की गुणवत्ता में किसी तरह की शिकायत मिली तो टेंडर तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed