फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The ambulance arrived after 25 calls in three hours.

Lucknow News: तीन घंटे में 25 बार कॉल करने के बाद पहुंची एंबुलेंस

Wed, 26 Nov 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The ambulance arrived after 25 calls in three hours.
तीन घंटे में 25 बार कॉल करने के बाद पहुंची एंबुलेंस।
लखनऊ। सड़क हादसे में घायल युवक को समय से सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली। जख्मी युवक हाईवे किनारे पड़ा तड़पता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने वाहन से अस्पताल लेकर गई, जिसके बाद प्राथमिक उपचार देकर केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद फिर 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मांग की गई। परिजनों के मुताबिक, तीन घंटे में 25 बार से अधिक कॉल करने के बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


बाराबंकी के जिंदरपुर, थाना घुंघटेर निवासी संजय सिंह ने बताया कि लखनऊ-सीतापुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास वह अपना ई रिक्शा बनवा रहे थे। करीब पौने 12 बजे वह हाईवे पारकर पान मसाला की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गए चले गए। लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर व एक हाथ टूट गया। कई अन्य जगहों पर भी चोट आई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें हाईवे किनारे लिटाया और 108 कंट्रोल रूम पर फोन कर एंबुलेंस के लिए मदद मांगी, लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी एंबुलेंस के लिए फोन किया, मगर काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो पुलिस अपने वाहन से ही संजय को साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार के मुताबिक, उन्होंने व डॉक्टरों ने भी करीब 25 से भी अधिक बार कॉल कर एंबुलेंस की मांग की। करीब तीन घंटे बाद 102 नंबर की एंबुलेंस से दर्द से तड़प रहे मरीज को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया।

अस्पताल के पास दो एंबुलेंस, फिर भी नहीं दी

राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के पास भी दो एंबुलेंस हैं, जिनका उपयोग मरीज को रेफर के लिए किया जाता है, लेकिन संजय को यह एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर सीएमएस का कहना है कि इस मामले में एमरजेंसी स्टाफ से जवाब मांगा जाएगा।

तीन घंटे में 25 बार कॉल करने के बाद पहुंची एंबुलेंस।

तीन घंटे में 25 बार कॉल करने के बाद पहुंची एंबुलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed