फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The aircraft's nose was damaged by a hailstorm

Lucknow News: ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई थी विमान की नोज

Fri, 09 Oct 2026 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The aircraft's nose was damaged by a hailstorm
लखनऊ। पटना से लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-925 की नोज ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को मामले में स्पष्टीकरण जारी कर इसकी पुष्टि की। विमान बुधवार को लखनऊ पहुंचने के बाद उसकी नोज बुरी तरह पिचकी मिली थी। इसके चलते विमान को आगे अहमदाबाद रवाना नहीं किया गया और तकनीकी जांच कराई गई।
विज्ञापन

पहले विमान के करीब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर बादलों के बीच से गुजरने के दौरान बिजली गिरने या पक्षी से टकराने की आशंका जताई जा रही थी। जांच के बाद एयरलाइंस ने स्पष्ट किया कि नुकसान ओलावृष्टि से हुआ था।
विज्ञापन

नई नोज लगाई, आज उड़ान की तैयारी
इंडिगो की तकनीकी टीम ने बृहस्पतिवार को विमान की क्षतिग्रस्त नोज बदल दी। नई नोज लगाने के बाद विमान को उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा है। एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विमान शुक्रवार को रवाना होगा। हालांकि, इसकी अगली उड़ान पटना या अहमदाबाद में से किस स्थान के लिए होगी, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed