{"_id":"69373a55cab00a27c905e5b4","slug":"the-air-quality-of-the-capital-deteriorates-with-the-increasing-cold-lucknow-news-c-13-knp1002-1508090-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बढ़ती ठंड के साथ बिगड़ी राजधानी की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बढ़ती ठंड के साथ बिगड़ी राजधानी की हवा
विज्ञापन
राजधानी में छाई धुंध।
लखनऊ। राजधानी में बढ़ती ठंड के साथ यहां की हवा फिर से खराब होनी शुरू हो गई है। सोमवार को तालकटोरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 तक पहुंच गया। ऐसी हवा को सेहत के लिए बेहद खराब माना जाता है। अलीगंज, गोमतीनगर और बीबीएयू में भी हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में दर्ज हुई।
राजधानी में ठंड और गलन ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम धुंध और कोहरे के साथ्र दोपहर में छिटपुट बादलों की वजह से धूप-छांव का माैसम रहा।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे और धूप-छांव के माैसम से निजात मिलेगी। इस बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा।
सोमवार को दिन का तापमान बिना बदलाव के 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
लखनऊ की हवा का हाल
तालकटोरा- 264 - ऑरेंज- खराब
अलीगंज - 243- ऑरेंज- खराब
गोमतीनगर- 221 - ऑरेंज- खराब
बीबीएयू- 202 - ऑरेंज- खराब
लालबाग- 173 - पीला- मध्यम
कुकरैल- 150 - पीला- मध्यम