फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused who shot a former Zilla Parishad member surrendered in court

Lucknow News: पूर्व जिपं सदस्य को मारी थी गोली मारने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

Thu, 19 Dec 2024 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The accused who shot a former Zilla Parishad member surrendered in court
लखनऊ। सुल्तानपुर
विज्ञापन

जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंदपुर बल्दीराय निवासी विजय पांडेय को गोली मारने के आरोपी सत्यव्रत को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस को चकमा देकर उसने बुधवार को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गत नौ दिसंबर को विजय अर्जुनगंज में अपने साथी राहुल और आलोक के साथ परिचित ओमकार मिश्रा के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। खाना खाने के दौरान ओमकार के गनर जीतेंद्र का राहुल से विवाद हो गया था। विजय ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। कुछ देर बाद विजय अपने साथियों के साथ बाहर निकल गए थे। आरोप है कि इसी दौरान जीतेंद्र अपने साथी गनर सत्यव्रत के साथ वहां पहुंच गया था। जीतेंद्र के कहने पर सत्यव्रत ने गोली चला दी थी। गोली विजय के कंधे में लगी थी। पुलिस आरोपी जीतेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed