फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused was sent to jail for suspecting his wife of giving him slow poison

Lucknow News: पत्नी पर धीमा जहर देने का करता था शक, जेल भेजा गया आरोपी

Thu, 08 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The accused was sent to jail for suspecting his wife of giving him slow poison
पत्नी पर धीमा जहर देने का करता था शक, जेल भेजा गया आरोपी
मोहनलालगंज। पत्नी की गला दबाने के बाद सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या करने के आरोपी संजय रावत को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपी संजय की महिला मित्र व एक तांत्रिक की संलिप्तता की जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पत्नी सविता पर धीमा जहर देने का शक करता था।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक सोमवार की सुबह संजय पत्नी सविता व छोटे भाई अजय के साथ बाइक से शिवलर गांव स्थित तांत्रिक के पास गया था। आरोपी ने खुद का और पत्नी का झाड़फूंक कराने की बात कही थी। वहां से लौटकर आरोपी पत्नी के साथ ई रिक्शा पर बैठकर किसान पथ पहुंचा। रास्ते में बहाने से सविता के साथ उतर गया। इसके बाद पत्नी को धक्का देकर सड़क किनारे खाई में गिरा दिया और सिर पर ईंट से कई वार किए। साड़ी से सविता का गला कसकर जान ले ली।
विज्ञापन

पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी नजदीकियां कई महिलाओं से थीं। इसे लेकर घर में विवाद होता था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी खाने में धीमा जहर देकर उसकी हत्या कर देगी। आरोपी ने पुलिस से पत्नी की हत्या की बात कुबूल की है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक शिवलर गांव के रहने वाले तांत्रिक व आरोपी के भाई से पूछताछ की जाएगी। आरोपी की रिश्तेदार महिला के फोन नंबर का सीडीआर भी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed