फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused murdered his wife and sat near her body

Lucknow News: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा आरोपी

Sat, 22 Nov 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The accused murdered his wife and sat near her body
लखनऊ। शराब के लिए रुपये न देने पर सुशांत गोल्फ सिटी के माढ़रकला गांव निवासी नन्हकऊ ने शुक्रवार दोपहर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी नन्ही देवी (58) की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा। कुछ देर बाद दामाद पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दामाद की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के अनुसार आरोपी नन्हकऊ मूल रूप से उन्नाव के असोहा के समधा गांव का रहने वाला है। डेढ़ वर्ष से वह पत्नी के साथ माढ़रकला निवासी दामाद रवि रावत के घर रह रहा है। रवि के मुताबिक नन्हकऊ नशे का आदी है। इसे लेकर उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन




खून से सने थे हाथ और कपड़े

रवि निजी विद्यालय में वैन चलाते हैं। उनकी पत्नी घरों में काम करती है। रवि के अनुसार शुक्रवार सुबह घर पर सास-ससुर ही थे। दोपहर में वह ड्यूटी से लौटा तो देखा कि सास खून से लथपथ पड़ी थीं। पास में ससुर बैठे थे, जिनके हाथ व कपड़ों में खून लगा हुआ था। नन्कऊ ने उन्हें बताया कि शराब पीने के लिए पत्नी से रुपये मांगे। इन्कार करने पर नाराज हुए नन्हकऊ ने पत्नी के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। खून से लथपथ नन्ही घायल होकर गिर गईं। रवि ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed