फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accountant killed his wife by bashing her head and face with a cooker, then jumped in front of the train.

Lucknow News: अकाउंटेंट ने कुकर से सिर-चेहरा कूंचकर पत्नी को मार डाला, खुद ट्रेन के आगे कूदा

Wed, 19 Jun 2024 06:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
The accountant killed his wife by bashing her head and face with a cooker, then jumped in front of the train.
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की अवध विहार योजना में सोमवार को रियल एस्टेट कंपनी के अकाउंटेंट ने कुकर से पत्नी का सिर-चेहरा कूंचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के सामने कूद गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ-पैर टूट गए। उसकी हालत गंभीर है। महिला के परिजनों ने अकाउंटेंट और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
सीतापुर के पिसावां के उदयपुर गांव निवासी 30 वर्षीय नितिन मिश्रा की शादी पिछले साल आठ मई को पास के ही गांव महम्मदापुर की आयुषी (28) से हुई थी। वह मेदांता अस्पताल में नर्स थीं। दोनों अवध विहार योजना में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर पति-पत्नी में विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि नितिन ने कुकर से सिर, चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर आयुषी को मार दिया। फिर वहां से भागा और करीब चार बजे चौधरीखेड़ा गांव के पास ट्रेन के सामने कूद गया। उसे गंभीर हालत में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की जानकारी पर आयुषी की मां पिंकी देवी, बहन अंशिका और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नितिन व उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नितिन की हालत गंभीर बनी है। अस्पताल में पुलिस की तैनाती की गई है।



...ऐसे पता चला कि नितिन ने पत्नी को मारा

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह के मुताबिक ग्रामीणों ने युवक के ट्रेन से घायल होने की सूचना पुलिस को दी। घायल के पास से मिले दस्तावेजों से पता चला कि यह नितिन मिश्रा है। उसके फोन से आयुषी को कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। दूसरा नंबर डायल किया जो आयुषी के साथ काम करने वाली नर्स का था। पुलिस ने उसे घटना की जानकारी दी। वह आयुषी को नितिन के घायल होने की जानकारी देने घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा खुला है। अंदर गई तो आयुषी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। तब उसने पुलिस को सूचना दी।




परिजनों का दावा... पैसों के लिए मार डाला

आयुषी के पिता अनंत प्रकाश का तीन साल पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। मां पिंकी ने बताया कि नितिन अक्सर पैसे को लेकर आयुषी को प्रताड़ित करता था। कई बार उसे रुपये दिए भी गए। वह व्यापार करने के लिए और रुपये मांग रहा था। इस बीच पिंकी ने कुछ जमीन खरीदी, जिसका नितिन विरोध कर रहा था। वह आयुषी से खुन्नस रखने लगा। आरोप लगाया कि रकम न देने के कारण नितिन ने आयुषी की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed