फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Academy will have to mobilize its own resources: Shabana Azmi

अकादमी को जुटाने होंगे अपने संसाधन : शबाना आजमी

Wed, 28 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Academy will have to mobilize its own resources: Shabana Azmi
अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में मौजूद दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी, शबाना आजमी और आईआरएस अ​ध
लखनऊ। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी मंगलवार को पेपरमिल स्थित कैफी आजमी अकादमी पहुंचीं। उन्होंने अकादमी के जनरल सेक्रेटरी सईद मेहंदी से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। साथ ही अकादमी की गतिविधियों और आयोजनों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

अकादमी के जाॅइंट सेक्रेटरी फ्राहिम हुसैन ने बताया कि शबाना आजमी दोपहर करीब 3:30 बजे पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने जनरल सेक्रेटरी सईद मेहंदी से मुलाकात की जिनकी लंबे समय से तबीयत नासाज चल रही है। सईद मेहंदी ने सरकारी मदद के अभाव में आयोजन प्रभावित होने की बात कही। इस पर शबाना ने कहा कि अकादमी को सरकार पर निर्भर रहने के बजाय अपने संसाधन जुटाने और आय बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

लखनऊ से जुड़ाव बहुत गहरा

इसके बाद शबाना आजमी अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी पहुंचीं। यहां उन्होंने आईआरएस अधिकारी सुबूर उस्मानी की पुस्तक ‘जाने जां लखनऊ’ के लोकार्पण और बुक रीडिंग सत्र में हिस्सा लिया। दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा ने पुस्तक के चुनिंदा अंश प्रस्तुत किए। शबाना आजमी ने कहा कि लखनऊ उनके लिए बेहद खास है। उनके पिता कैफी आजमी, पति जावेद अख्तर और जां निसार अख्तर का इस शहर से गहरा जुड़ाव रहा है। इसी वजह से उन्हें भी लखनऊ से बेपनाह मोहब्बत है। पुस्तक की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी सरल भाषा में लखनऊ को इस तरह पिरोया गया है कि अंश सुनते हुए लगा, मानो आंखों के सामने कोई फिल्म चल रही हो।

अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में मौजूद दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी, शबाना आजमी और आईआरएस अध

अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में मौजूद दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी, शबाना आजमी और आईआरएस अध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed