फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The academic calendar of UP Board schools is going backward: CBSE and CISCE are conducting practical examinations, the first term examination of the board

पिछड़ता जा रहा है यूपी बोर्ड के स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर : सीबीएसई और सीआईसीएससीई प्रयोगात्मक परीक्षा करा ले रहा है बोर्ड की पहली टर्म परीक्षा

Thu, 02 Dec 2021 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Dec 2021 08:07 PM IST
सार

सीबीएसई और सीआईएससीई द्वारा कक्षा 10 और 12 के पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। यहां तक कि सीबीएसई के स्कूलों ने कक्षा 12 के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा तक करा ली है। जबकि यूपी बोर्ड के स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन
The academic calendar of UP Board schools is going backward: CBSE and CISCE are conducting practical examinations, the first term examination of the board
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के पहले भाग की परीक्षा जहां कराई जा रही है, वहीं यूपी बोर्ड के स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर खिसकता जा रहा है। बार-बार छात्रों के पंजीकरण और बोर्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया का विस्तार किए जाने से स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर गड़बड़ाता जा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के बजाय स्कूल बोर्ड द्वारा नया शिड्यूल तय किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में सीबीएसई और सीआईएससीई द्वारा कक्षा 10 और 12 के पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। यहां तक कि सीबीएसई के स्कूलों ने कक्षा 12 के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा तक करा ली है। जबकि यूपी बोर्ड के स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। सीबीएसई और सीआईएससीई ने छात्रों के पंजीकरण और बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहली टर्म परीक्षा से पहले ही पूरी कर ली है। जबकि यूपी बोर्ड ने इस प्रक्रिया को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। जबकि हालात यह है कि स्कूलों में अब एक भी छात्र न तो पंजीकरण के लिए आ रहे हैं और न ही बोर्ड परीक्षा के आवेदन के लिए।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक और प्री बोर्ड परीक्षा खिसकेगी
बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक करानी है, लेकिन जो शैक्षणिक कैलेंडर बिगड़ा है उसमें यह संभावना नहीं दिखती। परीक्षा की तैयारियां करने के बजाय स्कूल बोर्ड के नए निर्देर्र्शों का इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों में अर्द्घवार्षिक परीक्षा खत्म हो गई है, बचा हुआ सिलेबस पुरा कराने के दौरान 15 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं समाप्त करनी थी। ताकि पहली प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी और दूसरी फरवरी के पहले सप्ताह में खत्म करा ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूलों की मानें तो शैक्षणिक कैलेंडर करीब एक महीना आगे खिसकता दिखाई दे रहा है। शिक्षकों ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी को लेकर अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्व में बोर्ड की तरफ से जो शिड्यूल आया था उससे हम काफी पीछे चल रहे हैं। हम सभी स्कूल नए दिशा-निर्देश का इंतजा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed