फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The abode resounded with chants hailing Chitragupta.

Lucknow News: चित्रगुप्त के जयघोष से गूंजा धाम

Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The abode resounded with chants hailing Chitragupta.
हवन करते लोग
लखनऊ। झूलेलाल वाटिका स्थित श्री चित्रगुप्त धाम रविवार को आस्था और भक्ति से सराबोर रहा। धाम के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चित्रगुप्त के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। शाम चार बजे विशेष पूजा, कथा और सामूहिक हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने सर्वजन के कल्याण और कायस्थ समाज में राजनीतिक चेतना के जागरण के संकल्प के साथ हवन में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर धाम को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। समारोह का मुख्य आकर्षण श्री चित्रगुप्त घाट पर मां गोमती की भव्य आरती रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में हिस्सा लेकर दीप जलाए और सुख-समृद्धि व लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्ति चौधरी, महामंत्री मनोज डीगर, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, स्वप्निल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री सचिन निगम समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed