{"_id":"5eba77fa8ebc3e90b12dfd0e","slug":"thailand-wants-to-make-processing-cluster-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाना चाहता है थाईलैंड, अक्तूबर में दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाना चाहता है थाईलैंड, अक्तूबर में दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल
Tue, 12 May 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 May 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
एमएसएमई, निवेश व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड यूपी में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाना चाहता है। यूपी में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे थाईलैंड के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल अक्तूबर में यूपी के भ्रमण के लिए आएगा।
विज्ञापन
एमएसएमई, निवेश व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने थाईलैंड के उद्योगपतियों के संगठन के संरक्षक कोर्न दब्बरंसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निवेश पर चर्चा की।
विज्ञापन
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री रह चुके दब्बरंसी ने प्रदेश की नई औद्योगिक और निवेश नीति में विशेष रुचि दिखाते हुए फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां एमएसएमई सेक्टर में निवेश की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
यूपी की तरह थाईलैंड में भी ओटीओपी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यूपी और थाईलैंड आपस में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) टेक्नोलॉजी साझा करेंगे तो दोनों को लाभ होगा। हथकरघा उत्पादों के आयात और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।