{"_id":"52388ef83d417df96d7e4de2a5684bcd","slug":"tgt-exam-online-admission-letter-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटीः आज से मिलेंगे ऑनलाइन प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटीः आज से मिलेंगे ऑनलाइन प्रवेश पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 25 जनवरी को होने वाली टीजीटी परीक्षा के प्रवेश पत्र मंगलवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी का प्रवेश पत्र ऑन लाइन www.upsessb.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाक से नहीं पहुंचे है,वह अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के समय अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
वहीं यूपीएससी की ओर से 25 जनवरी होने वाली राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। इसमें 655176 अभ्यर्थी शामिल होंगे। संख्या के लिहाज से यह आयोग की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है।
विज्ञापन
परीक्षा 25 जिलों आगरा, इलाहाबाद, आजमगढ़, बरेली, बाराबंकी, बुलंदशहर, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, गौतमबु़द्धनगर,जौनपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर और वाराणसी में होगी। इन जिलों में कुल 1304 केंद्रों पर परीक्षा होगी।