फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tet Exam cancelled due CAA Protest

22 दिसंबर को होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा स्थगित, प्रदेश में तनाव के चलते सरकार ने लिया निर्णय

Fri, 20 Dec 2019 08:17 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 20 Dec 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Tet Exam cancelled due CAA Protest
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश के कुछ जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2019 स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख हालात सामान्य होने के बाद घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर कुछ जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सके हैं। ऐसे में 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन


16 लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

22 दिसंबर को पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा होनी थी। प्राथमिक स्तर के लिए 10, 83,016 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 5,73,322 समेत 16,56,338 अभ्यर्थियों ने टीईटी के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed