फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet 2018 schedule and assistant teacher recruitment

दिसंबर में सहायक अध्यापकों की भर्ती, अक्तूबर में TET, देखें पूरा कार्यक्रम

Tue, 22 Aug 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ-इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ-इलाहाबाद Updated Tue, 22 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
tet 2018 schedule and assistant teacher recruitment
teacher demo pic
शिक्षामित्रों के आंदोलन के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का कार्यक्रम घोषित हो गया है। परीक्षा 15 अक्तूबर को होगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो जाएगी। टीईटी का रिजल्ट आने के बाद दिसंबर में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती होगी।
विज्ञापन

 
इसमें शिक्षामित्रों को 2.5 अंक प्रति वर्ष का वेटेज दिया जाएगा। अधिकतम वेटेज 25 अंक होगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की नियमावली में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्र सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से 1 अगस्त 2017 से शिक्षामित्र के पद पर प्रत्यावर्तित माने जाएंगे। उन्हें 1 अगस्त से 10 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शिक्षामित्र स्वेच्छा से वर्तमान विद्यालय या उनके मूल विद्यालय में पदस्थापित होने का विकल्प दे सकते हैं। उनके विकल्प के अनुरूप उनकी पोस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारांक से शिक्षामित्रों को फायदा
दिसंबर में होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती में अगर नए अध्यर्थी और शिक्षामित्र को 200 अंक की परीक्षा में 100 -100 अंक मिलते हैं तो शिक्षा मित्र को दस वर्ष के अनुभव के आधार पर 2.5 अंक प्रति वर्ष के हिसाब से 25 भारांक मिलेंगे। यानी उसके अंक 125 हो जाएंगे और वह नए अभ्यर्थी से दौड़ में आगे हो जाएगा।

बता दें क‌ि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में असिस्टेंट टीचर के पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर 25 जुलाई को फैसला सुनाया था। इसमें 1 लाख 72 हजार में 1 लाख 38 हजार शिक्षामित्रों की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में ये भी कहा था क‌ि सभी 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को दो साल के अंदर टीईटी की परीक्षा पास करनी होगी, इसके ल‌िए दो मौके मिलेंगे।

70 हजार पद होंगे खाली, 72 हजार पदों पर भर्ती

tet 2018 schedule and assistant teacher recruitment
डेमो - फोटो : demo pic
समायोजन रद्द होने के बाद 1 अगस्त से 1.37 हजार सहायक अध्यापक पुन: शिक्षामित्र बन गए हैं। बेसिक विभाग में 1.37 हजार सहायक अध्यापकों केपद खाली हो गए हैं। 

उधर, बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में  65 हजार शिक्षक सरप्लस माने गये हैं। 1.37 लाख सहायक अध्यापक के पद खाली होने पर सबसे पहले सरकार 65 हजार सरप्लस पद समाप्त कर सकती है। उसके बाद 72 हजार रिक्त पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती की जा सकती है।

सरकार को शिक्षामित्रों से पूरी सहानुभूति है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन भी करना है। आंदोलन और वार्ता एक साथ नहीं हो सकते। शिक्षामित्रों को पहले स्कूलों में जाकर काम शुरू करना चाहिए।
- राजप्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा

टीईटी का कार्यक्रम

tet 2018 schedule and assistant teacher recruitment
डेमो - फोटो : demo pic
25 अगस्त से 8 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण
26 अगस्त से 11 सितंबर तक ई-चालन से आवेदन शुल्क जमा होंगे।
13 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
15 सितंबर से 19 सितंबर के बीच फॉर्म में संशोधन करा सकेंगे।

जानकारी वेबसाइट पर भी
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा अवधि एवं स्वरूप तथा अन्य शर्तों सहित विस्तृत दिशा निर्देश एनआईसी से निर्मित वेबसाइट http:/upbasiceduboard.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed