{"_id":"58bfce6f4f1c1b6d43dc673f","slug":"terrorist-saifullah-family-denies-to-receive-his-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफुल्ला के घरवालों ने किया लाश लेने से इंकार, देखें क्या बोले पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैफुल्ला के घरवालों ने किया लाश लेने से इंकार, देखें क्या बोले पिता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस के हाथों लखनऊ में मारे गए आईएस से जुड़े आतंकी सैफुल्ला का शव लेने से पिता सरताज ने इनकार कर दिया। कानपुर के जाजमऊ में रहने वाले सरताज ने कहा कि जो देश का नहीं, वह मेरा बेटा नहीं हो सकता। उसे यही सजा मिलनी चाहिए थी। सैफुल्ला के दो भाइयों ने भी शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जाजमऊ के मनोहर नगर में रहने वाले सरताज प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो बेटे खालिद और मुजाहिद साथ में रहने के साथ ही टेनरी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा सैफुल्ला ढाई महीने पहले घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
वह कहां और किसके साथ था, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। पिता ने बताया कि कोई काम-धंधा नहीं करने पर उसे डांटा-मारा था। वह उनकी कोई बात ही नहीं सुनता था। काम-धंधा करने को कहते थे पर वह सुनता नहीं था। इससे उससे चिढ़ हो गई थी। पिता ने बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदारी में शादी में गए थे, वहीं शाम को इस बारे में पता चला था। फिर रिश्तेदारों ने वहीं रोक लिया था।
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर 80 फीसदी से पास किया
सैफुल्ला के पिता सरताज ने बताया कि बेटे ने जाजमऊ के जेपीआरएन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर 80 फीसदी से अधिक अंकों से पास किया था। मनोहर लाल डिग्री कॉलेज से 2016 में बीकॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद पढ़ाई और काम-धंधा कुछ नहीं करने पर अक्सर डांटता था लेकिन वह सुनता नहीं था।