फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist planning to attack on cm yogi says security agency

सीएम योगी पर जानलेवा हमले की फिराक में आतंकी, चौकस हुई सुरक्षा

Fri, 03 Aug 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
terrorist planning to attack on cm yogi says security agency
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। खुफिया एजेंसियों को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सीएम योगी के भी आतंकी संगठनों के निशाने पर होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े आला अधिकारियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को और ज्यादा चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आतंकियों के निशाने पर होने का अलर्ट मध्य प्रदेश की राज्य खुफिया एजेंसी ने दिया है। इस बाबत जारी अलर्ट में कहा गया है कि सीएम योगी पर हमले की साजिश एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश में रची जा रही है। आतंकी सीएम योगी को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अलर्ट के बाद लखनऊ के साथ ही दौरों पर भी सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस अलर्ट में कहा गया है कि सीएम योगी के दिल्ली रहने के समय भी उन पर जानलेवा हमला किया जा सकता है इसलिए यह जरूरी है कि उनकी सुरक्षा और सुदृढ़ की जाए।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर यूपी और एनसीआर में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश है। आतंकियों ने अपने इस मंसूबे को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को अपनी मुहिम से जोड़ा है।

सूत्र बताते हैं कि अलर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि आतंकी यूपी के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) बेहद करीब है। मध्य प्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग की ओर से सीएम योगी पर आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली को भी अलर्ट किया गया है।

सीएम आफिस की बढ़ाई गई सुरक्षा

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी व लोक भवन में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ-सात पुलिस के जवानों की संख्या में इजाफा किया गया है। मुख्य पटल के प्रवेश द्वार पर भी मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। हालांकि डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने इस संबंध में कहा है कि ऐसा कोई विशेष अलर्ट नहीं मिला है। अलबत्ता समय-समय पर सुरक्षा एजेंसियां पीएम व सीएम की सुरक्षा की समीक्षा करती हैं और ऐसे मौकों पर सुरक्षा प्रबंध चौकस किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed