फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Terrorist irfan give special training to youngster

युवाओं को ऐसे आतंकवादी बनने की ट्रेनिंग देता था इरफान

Wed, 13 May 2015 08:53 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 May 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
Terrorist irfan give special training to youngster

लश्कर आतंकी इरफान सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक कर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 साल तक फरार रहा। इस दौरान वह नेपाल में इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का चीफ बन गया।

विज्ञापन


वहां से वह जेहाद के नाम पर भारतीय मूल के युवकों को गुमराह करने का काम करने लगा और पकड़े जाने तक युवकों को आतंकी प्रशिक्षण के लिए आईएसआई एजेंटों को सौंपता रहा।इस दौरान वह आईएसआई एजेंटों के सीधे संपर्क में रहा। इरफान को नेपाल में आईएम का चीफ कोलकाता निवासी आसिफ रजा खान ने बनाया था। वर्ष 1996 में दोनों आतंकी तिहाड़ जेल में बंद था।
विज्ञापन


आसिफ का तिहाड़ जेल में पहले बंद मुश्ताक अहमद जरगर से नजदीकी रिश्ता था। जरगर वही आतंकी है, जिसे भारत सरकार ने कंधार में एयर इंडिया विमान के बंधकों को मुक्त कराने के लिए हुए सौदे में रिहा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जेल से बाहर निकला था इरफान

Terrorist irfan give special training to youngster

आसिफ ने जरगर के साथ मिलकर भारत में आतंकियों के नए संगठन इंडियन मुजाहिदीन की रूपरेखा तैयार की थी। उसी समय इरफान से बात की, तो उसने भी अपनी प्रतिबद्धता जता दी। उसी दौरान आसिफ को 1993 में हुए धमाके के मुकदमे की सुनवाई के लिए अजमेर जेल भेजा जा रहा था, जिसमें आसिफ के जेल से जल्द रिहा होने के आसार बन हुए थे।

तब आसिफ ने इरफान से कहा था कि वह भी किसी तरह जेल से बाहर आ जाए और कोलकाता आकर मिले। इरफान 19 जून 2001 को अपने भाई की शादी में शामिल होने के बहाने से चार दिन का पैरोल हासिल करने में कामयाब हो गया।

पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद इरफान न तो वापस जेल पहुंचा और न ही समर्पण किया। पुलिस और अन्य एजेंसियों उसे ढूंढते रही, पर वह नहीं मिला। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अफसरों की मानें तो वह सीधे कोलकाता पहुंचा और आसिफ से मिला।

इब्राहिम के नाम से नेपाल में रह रहा था इरफान

Terrorist irfan give special training to youngster

नेपाल में स्थायी ठिकाना बनाने के लिए इरफान को दस्तावेज की जरूरत थी। आमिर ने उसे फर्जी दस्तावेज मुहैया कराए, जिनके आधार पर वह मो. इब्राहिम के नाम से वहां रहने लगा।

कुछ महीने के बाद उसने पत्नी और बच्चों को भी काठमांडू बुला लिया। सभी फर्जी दस्तावेज के आधार पर रह रहे हैं।

इरफान ने पूछताछ में बताया कि आमिर कराची से हर महीने इरफान व उसके परिवार को खर्च के लिए पैसे भेजता है। पैसा वेस्टर्न यूनियन या प्रभु मनी ट्रांसफर के जरिये भेजा जाता है।

यही नहीं आमिर समय-समय पर इरफान को संगठन पर खर्च करने के लिए पैसे देते रहता था।

पूर्वांचल से बुंदेलखंड तक फैले हैं लश्कर के माड्यूल

Terrorist irfan give special training to youngster

इरफान से अभी तक की पूछताछ में जो जानकारी मिली है, उससे सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इरफान ने बताया है कि इलाहाबाद और वाराणसी से लेकर बुंदेलखंड तक लश्कर व आईएम के कई माड्यूल काम कर रहे हैं।

इरफान ने कुछ ऐसे माड्यूल की जानकारी भी दी है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। आसिफ ने कोलकाता में इरफान को अपने भाई आमिर रजा खान से मिलवाया।

आमिर उस वक्त आईएम का संयुक्त चीफ था। आमिर आईएम के लिए रियाज व इकबाल भटकल के साथ मिलकर काम कर रहा था।

इसी मुलाकात में इरफान को नेपाल का आईएम चीफ बनाने का फैसला हुआ। जब आईएम के लिए धन की जरूरत महसूस हुई तो इरफान और आमिर ने मिलकर खादिम जूतों के मालिक पार्थो रॉय बर्मन को अगवा कर लिया था।

बाद में इरफान को काठमांडू भेज दिया गया था, जहां वह नेपाल में आईएम का चीफ बन गया। वहां इरफान ने जैकेट बनाकर बेचने का धंधा शुरू किया।

साथ ही वहां एक साइबर कैफे खोला, जिसका इस्तेमाल आईएम के लिए करता था। जब आमिर पाकिस्तान से जब आतंकियों को काठमांडू भेजता था तो इरफान ही उन्हें जरूरी मदद और अन्य संसाधन मुहैया कराता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed