फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist caught in kanpur was connected to isis

सोशल मीडिया के जरिये आईएस से जुड़े थे आतंकी, मिले कई सुबूत

Wed, 08 Mar 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Mar 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
terrorist caught in kanpur was connected to isis
आतंक‌ियों के पास म‌िला सामान
कानपुर में पकड़े गए इमरान और फैजल खां के पास से आईएसआईएस से जुड़े होने के कई सुबूत मिले हैं। एटीएस ने दो लैपटॉप बरामद क‌िए हैं। इसमें बम बनाने के वीडियो के अलावा आईएसआईएस का लिट्रेचर बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि ये आतंकी लखनऊ के आसपास 27 मार्च के बाद बड़े धमाके के प्लान में थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि कई और स्थानों पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


एटीएस के साथ एसटीएफ की टीम को भी इस ऑपरेशन में लगा दिया गया है। अजहर नाम का संदिग्ध कानपुर में पुलिस की दबिश से पहले फरार हो गया, उसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये जुड़े आईएस से

terrorist caught in kanpur was connected to isis
डेमो प‌िक - फोटो : Astute Media
दलजीत चौधरी ने बताया कि ये संदिग्ध सोशल मीडिया के जरिये आईएस आतंकियों से जुड़े। इनके पास से मिले लैपटॉप की जांच की जा रही है। 

इसमें कुछ अन्य साथियों की तस्वीर भी मिली है। एडीजी ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों का सीरिया या इराक के किसी आतंकी से संबंध की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता। 
एनआईए समेत केंद्र सरकार की एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

सूत्रों की मानें तो इटावा के रहने वाले राखी रानावत और फकरे उर्फ रिशू ने ही संदिग्धों को असलहे उपलब्ध कराए थे। सूत्रों का यह भी दावा है कि लखनऊ में छिपा संदिग्ध सैफुल्ला ही मास्टर माइंड था। इसकेपास 9 एमएम के दो पिस्टल होने की बात कही जा रही है।

सूबे में हाई अलर्ट, जगह-जगह सघन चेकिंग

terrorist caught in kanpur was connected to isis
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध आंतकियों के पकड़े जाने पर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने सूबे के सभी जिलों के अफसरों को अलर्ट करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

चौधरी ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, डीआईजी रेंज व आईजी जोन को अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले होटल, सराय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व ढाबा सहित अन्य सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि अनावश्यक अफवाहों पर अंकुश लगाते हुए प्रत्येक दशा में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed