फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorism threat in uttar pradesh

यूपी में आतंकी खतरा, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक

Fri, 13 Jun 2014 08:23 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
terrorism threat in uttar pradesh

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या, मथुरा व काशी पर आतंकी खतरे की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


लोक सभा चुनाव शुरू होने के समय से ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को आतंकी संगठनों के ऐसे मंसूबों के बारे में लगातार इनपुट मिल रहा है।

इसके मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी शामिल हुए।
विज्ञापन

आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ी

terrorism threat in uttar pradesh

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के नतीजों और केंद्र में नई सरकार का गठन होने के बाद आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ने की जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिली है।

भाजपा को यूपी में मिली सफलता और प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी यूपी में होने की वजह से आतंकी अब यूपी के धार्मिक स्थलों व ताजमहल जैसे कुछ प्रमुख स्थलों को निशाने पर लेने के चक्कर में हैं।

पिछले दिनों आतंकियों के एक संदेश को टेप करने पर केंद्रीय खुफिया संगठनों को इसका पता चला।

इसके बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या, मथुरा व काशी के आतंकियों के निशाने पर होने की बाबत सचेत किया है।

खुफिया एजेंसी ने दी चेतावनी

terrorism threat in uttar pradesh

खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि आतंकी संगठन इन जगहों में से कहीं भी वारदात करने की कोशिश कर सकते हैं।

ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की ताकीद की गई है। तीनों धार्मिक स्थलों पर बनाए जाएंगे विशेष कंट्रोल रूम सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी यूपी के प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को इस बाबत सचेत किया।

आईजी कानून-व्यवस्था अमरेंद्र सेंगर ने बताया कि बैठक में तीनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ किए जाने का फैसला हुआ।

विज्ञापन

इस तरह होगी सुरक्षा व्यवस्‍था

terrorism threat in uttar pradesh

तीनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए एक अलग विशेष पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा, जिससे सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर व माइक्रोफोन आदि जुड़े रहेंगे।

सुरक्षाकर्मी भी लगातार संपर्क में रहेंगे। इन नियंत्रण कक्षों से उच्च अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ सकेंगे, ताकि आपात स्थिति में जरूरी निर्देश दिए जा सकें।

केंद्र सरकार प्रदेश की लचर कानून व्यवस्‍था को देखते हुए इस मामले में कोई ढिलाई नहीं चाहता है। वहीं भाजपा ने सत्ता संभालने से पहले भी देश की सुरक्षा के लिए बड़े बड़े वादे किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed