फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tent and catering is a service alongside a business: Sanjay Gupta

व्यवसाय के साथ सेवा भी है टेंट कैटरिंग : संजय गुप्ता

Mon, 07 Sep 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tent and catering is a service alongside a business: Sanjay Gupta
कार्यक्रम में टेंट कैटरिंग व्यापारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के प्रथम स्थापना दिवस पर इंदिरानगर स्थित एक पैलेस में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक टेंट एवं कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों की उपयोगिता हर किसी को रहती है। व्यवसाय के साथ-साथ यह एक सेवा कार्य भी है। आदर्श व्यापार मंडल टेंट कारोबारियों की हर मुसीबत और समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने वाले व्यापारियों को संजय गुप्ता ने सम्मानित भी किया। इस दौरान मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने टेंट एवं कैटरिंग सेवा क्षेत्र को 18% के जीएसटी स्लैब से हटाकर पांच प्रतिशत के स्लैब में रखने की मांग उठाई। टेंट एवं कैटरिंग क्षेत्र के व्यवसाय से जुड़े वाहनों को नो एंट्री में छूट दिए जाने और व्यापारी आयोग बनवाने के प्रयास करने का भी मुद्दा उठाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, चेयरमैन राघवेंद्र चौधरी, महामंत्री अभिलेश वर्मा, संजीव सिंह, आयुष पांडेय, मोहित कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहम्मद अफजल, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, हरजिंदर सिंह, राजीव शुक्ला, अभिलेश वर्मा, मोहम्मद हसीन आजाद, अशोक जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, मनोज, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद कैफी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में टेंट कैटरिंग व्यापारी

कार्यक्रम में टेंट कैटरिंग व्यापारी

कार्यक्रम में टेंट कैटरिंग व्यापारी

कार्यक्रम में टेंट कैटरिंग व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed