{"_id":"6a704523d1fa65f6b007b754","slug":"tension-rises-in-lucknow-kasmandi-kalan-lakhan-army-activists-adamant-on-offering-water-at-disputed-structure-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कसमंडी कलां में बढ़ा तनाव, विवादित ढांचे पर जल चढ़ाने को अड़े लाखन आर्मी के कार्यकर्ता गए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कसमंडी कलां में बढ़ा तनाव, विवादित ढांचे पर जल चढ़ाने को अड़े लाखन आर्मी के कार्यकर्ता गए वापस
Mon, 03 Aug 2026 01:07 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:07 PM IST
सार
लखनऊ के कसमंडी कलां में सावन के पहले सोमवार को ही तनाव बढ़ गया। यहां लाखन आर्मी के कार्यकर्ता विवादित ढांचे पर जल चढ़ाने पर अड़े हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस बल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सावन के पहले सोमवार को लाखन आर्मी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के नेतृत्व में कसमंडी कलां पहुंचे। यहां उन्होंने विवादित ढांचे पर जलाभिषेक करने की कोशिश की। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रोका।
विज्ञापन
सूरज पासी का कहना है कि वह 108 पवित्र गांवों की मिट्टी और जल चढ़ाने के लिए आए हैं। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ के कसमंडी स्थित विवादित ढांचा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुलिस के रोकने के बाद विवादित ढांचे से लगभग 200 मीटर दूरी पर लगी बैरिकेडिंग पर करीब आधा घंटे रुककर सभी लोग लौट गए। वहीं पर जल भी चढ़ा दिया। बताते चलें कि लाखन आर्मी लगातार विवादित ढांचे को महाराजा कंसा पासी का किला और शिव मंदिर होने का दावा करती आ रही है।
विवादित स्थल पर किसी को जाने की इजाजत नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस स्थान को लेकर विवाद है, उसकी स्थिति पर अभी तक कोई अंतिम प्रशासनिक फैसला नहीं हुआ है। जब तक सक्षम स्तर से स्पष्ट आदेश जारी नहीं होते, तब तक वहां किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि या प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन