फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tender troubles along with buzz surrounding departures and arrivals and lesson delivered by IFS officer

सुना है क्या: 'टेंडर का टेंशन', साथ ही 'चर्चा में विदाई व आगमन और मैडम आईएफएस का पाठ' के किस्से

Mon, 24 Aug 2026 09:41 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 09:41 AM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
tender troubles along with buzz surrounding departures and arrivals and lesson delivered by IFS officer
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'टेंडर का टेंशन' की कहानी। इसके अलावा 'चर्चा में विदाई और आगमन' और 'मैडम आईएफएस का पाठ' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

टेंडर का टेंशन

स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों टेंडर की टेंशन का चल रही है। विभाग के मुखिया ने चेतावनी दे दी है। साफ कह दिया है कि एक बार हुए टेंडर को बार-बार नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में टेंडर करने वाली यूनिट के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है क्योंकि यह यूनिट सिर्फ विस्तार पर भरोसा करती रही है। अब नए सिरे से काम करना पड़ रहा है। ऐसे में इस यूनिट में उठापटक का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

चर्चा में विदाई और आगमन

पुलिस महकमे में कुछ दिन पहले बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए। कई जिलों के कप्तान भी बदले गए। एक कप्तान साहब बहुत ही भावुक हो गए। डीएम साहब भी उनसे हो रही जुदाई को लेकर आंसू नहीं रोक पाए। ये भावुक पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। दूसरी ओर बुंदेलखंड से पश्चिम के बवाली जिले में पहुंचे दूसरे कप्तान साहब का पहनावा चर्चा का विषय बना है। आगमन के वक्त धोती-कुर्ते में कप्तान साहब अच्छे तो लग रहे थे लेकिन बड़े अफसर इसको नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं। तर्क दे रहे हैं कि कप्तान साहब को वर्दी में पहुंचना चाहिए था। कुल मिलाकर एक साहब की विदाई और दूसरे का आगमन चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैडम आईएफएस का पाठ

मैडम आईएफएस की भाव भंगिमा का उनके संगी-साथी बड़ी ही गहराई से अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने बॉस को कुछ ऐसा पाठ पढ़ाया है कि दूसरों की जायज बातें भी नहीं सुनी जा रही हैं। स्थिति यह है कि मैडम आईएफएस दूसरों का हक भी मार रही हैं। मामला ऊपर तक पहुंचाया गया है। अब देखते हैं कि क्या रहता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed