{"_id":"5766f0784f1c1bd54511bc63","slug":"ten-times-compensation-for-without-ticket-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बस में बेटिकट मिले तो किराए का 10 गुना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बस में बेटिकट मिले तो किराए का 10 गुना जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
राजधानी में सिटी बस की तरह रोडवेज बसों में भी बेटिकट यात्रियों से तगड़ा जुर्माना वसूलने की तैयारी है। परिवहन निगम ने रोडवेज बस में बेटिकट यात्रा करने पर यात्री से किराए का 10 गुना जुर्माना वसूलने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
यही नहीं, अगर कंडक्टर को बिना टिकट किसी यात्री को सफर कराते पकड़ा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिटी बस में भी बेटिकट यात्रियों से इतना ही जुर्माना वसूला जाता है।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने ऐसे यात्रियों को पकड़ने के लिए मुख्यालय के अफसरो को चेकिंग करने का आदेश दिया है।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि अधिकारी सोमवार से हर रोज बसों में बेटिकट सफर करने वाले यात्रियों की चेकिंग शुरू करेगे। शुरुआत कैसरबाग डिपो से होगी।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान का उद्देश्य यह है कि यात्रियों को हर पॉइंट पर बसें मिल सकें और निगम की आय भी बढ़े। चेकिंग अभियान के दौरान मिले नतीजों के आधार पर इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।