फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten sub-centers were power cuts

दस उपकेन्द्रों की बिजली हुई गुल

Mon, 26 May 2014 04:17 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2014 04:17 AM IST
विज्ञापन
 Ten sub-centers were power cuts

132 केवी टिकैतराय तालाब उपकेंद्र से शहर के दस 33/11 केवी उपकेंद्रों को रविवार को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी।

विज्ञापन


इससे राजाजीपुरम से हुसैनगंज और ऐशबाग से लेकर चारबाग तक के करीब 90 हजार कनेक्शन धारक बिजली संकट की चपेट में आ  गए।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए लोगों ने राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र का घेराव कर लिया।

उपकेंद्र कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि उनको बिजली ही नहीं मिल रही तो कैसे सप्लाई दें। इस पर प्रदर्शनकारी लौट गए।

राजाजीपुरम खंड के एक्सईएन आरके  श्रीवास्तव के अनुसार रविवार पूर्वाह्न 11:05 बजे 220 केवी सरोजनीनगर से 132 केवी टिकैतराय तालाब पारेषण उपकेंद्र को आने वाली लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन


इससे राजाजीपुरम ओल्ड एवं राजाजीपुरम न्यू, आरडीएसओ, अपट्रान, नूरबाड़ी, तालकटोरा केबिन, ऐशबाग, यूपीआईएल, जीटीआई और हुसैनगंज उपकेंद्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पारेषण इकाई के एक्सईएन इमामुद्दीन खान अन्य इंजीनियरों के साथ पहुंचे और ठप उपकेंद्रों को वैकल्पिक स्रोत सोनिक उन्नाव उपकेंद्र से बिजली चालू करने की कोशिश की तो तार बंधी पतंग के कारण आलमनगर के पास धमाका हो गया।

इससे सोनिक से बिजली चालू नहीं हो सकी। इंजीनियरों ने पेट्रोलिंग की तो धमाके का स्थल आलमनगर में पाया गया, जिसको सही करके दोपहर 12:40 बजे दस 33/11 केवी उपकेंद्रों की बिजली चालू की गई।

करीब पौने दो घंटे के बिजली संकट के दौरान हुसैनगंज के उपभोक्ताओं को 132 केवी मारटिनपुरवा से बिजली मिली।

लो वोल्टेज बिजली आपूर्ति से जानकीपुरम विस्तार के लोगों का गुस्सा रविवार को उपकेंद्र पर फूट पड़ा।

उपकेंद्र पर कोई इंजीनियर नहीं मिला तो वे ऑपरेटर पर गुस्सा दिखाकर लौट गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लो वोल्टेज होने के कारण न तो कूलर चल रहे और न ही टुल्लू पंप।


जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 6 स्थित उपकेंद्र पर जागृति सेवा समिति के तत्वावधान में करीब तीन दर्जन निवासियों ने अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी एवं महामंत्री आरपी पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में दोपहर 12 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामा शुरू हुआ तो ऑपरेटर को छोड़कर अन्य संविदा कर्मचारी इधर-उधर चले गए। प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन अनिल कुमार जैसवार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी लापरवाही का गुस्सा ऑपरेटर पर उतार कर लौट गए।

नेताद्वय ने बताया कि इलाके के इंजीनियरों ने नए ट्रांसफार्मर लगाए बिना ही वशिष्ठपुरम को बिजली सप्लाई शुरू कर दी है।

इसके लिए कब्रिस्तान से पोल लगाकर लाइन खींच दिया गया है।

सेक्टर 6 के लोग पहले से ही लो वोल्टेज की चपेट में थे जब वशिष्ठपुरम का लोड पड़ा तो हालात और बदतर हो गए।

यहां के निवासियों का कहना है कि वे इस बावत एक्सईएन से लिखित शिकायत कर चुके हैं।

लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। नेताओं मुख्य अभियंता का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।

दूसरी तरफ एक्सईएन ने बताया कि शनिवार रात को 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के कारण सुबह तक बिजली संकट बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed