फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ten lakh migrant workers expected to return home soon

10 लाख प्रवासी श्रमिकों के जल्द घर लौटने की संभावना, तैयारी में जुटी सरकार

Mon, 27 Apr 2020 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Apr 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
ten lakh migrant workers expected to return home soon
फाइल फोटो - फोटो : PTI
प्रदेश सरकार ने दूसरे प्रदेशों में लॉकडाउन की वजह से फंसे यूपी के 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संक्रमण रोकने के लिए घर भेजने से पहले उनके गृह जिले में ही 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने इसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त क्वारंटाइन केंद्र, अस्थायी आश्रय स्थल, कम्युनिटी किचन और कंट्रोल रूम बनाने के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सहयोग के लिए प्रति विकास खंड एक मध्यवर्गीय अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में कम से कम 15 हजार प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटाइन करने की व्यवस्था है। पूर्वी यूपी में यह संख्या अधिक होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रमिकों का क्वारंटीन केंद्र पर ही श्रम विभाग की ओर से पंजीकरण कराया जाएगा। इनके खाते में 1000-1000 रुपये भेजे जाएंगे और घर जाते वक्त 15 दिन का राशन भी दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि क्वारंटीन केंद्र, आश्रय स्थल व कम्युनिटी किचन के लिए आवश्यकतानुसार बंद सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थान, मैरिज हॉल, धर्मशाला का अधिग्रण कराया जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed