फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tempo overturned after hitting a divider, young man died

Lucknow News: डिवाइडर से टकराकर टेंपो पलटा, युवक की मौत

Tue, 06 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after hitting a divider, young man died
डिवाइडर से टकराकर टेंपो पलटा, युवक की मौत
लखनऊ। पीजीआई इलाके में सोमवार सुबह छह बजे शीतल खेड़ा मोड़ पर टेंपो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। राहगीरों ने मिलकर टेंपो को सीधा किया। पर तब तक टेंपों में सवार एक युवक की मौत हो चुकी थी। दूसरा जख्मी हो गया था।
विज्ञापन


कैंट निवासी टेंपो चालक विनोद बच गया। पुलिस ने घायल यात्री को अस्पताल भेज कर चालक को हिरासत में ले लिया। पर हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान को लेकर रहस्य बना हुआ है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक के पास से मिले गोंडा निवासी कन्हैया लाल के मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी। कन्हैया की मां धर्मावती बड़े बेटे गेंदालाल के साथ ट्राॅमा पहुंचीं। पर उन्होंने शव बेटे का होने से इन्कार कर दिया। हालांकि, मृत युवक के पास बेटे का मोबाइल मिलने से वह घबरा गईं।
विज्ञापन

धर्मावती ने बताया कि बेटा कन्हैया जयपुर में रहता है। रविवार को रात आठ बजे वह गोंडा से जयपुर के लिए निकला था। इंस्पेक्टर के अनुसार, पता लगाया जा रहा है कि मृत युवक के पास से कन्हैया लाल का मोबाइल कैसे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत थे दोनों युवक
चालक ने पूछताछ में बताया कि दोनों युवक उसके पास बैठे थे। नशे में धुत थे। धक्का-मुक्की कर रहे थे। इस बीच एक युवक का हाथ स्टीयरिंग पर पड़ा और हादसा हो गया। दुर्घटना के वक्त चालक चारबाग से सवारियां लेकर पीजीआई जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed