फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   temple priest along with teenager is accused of gang misdeeds student In Lucknow

UP News: मंदिर के पुजारी ने किशोर के साथ मिलकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज... आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 09:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 09:29 AM IST
सार

लखनऊ में मंदिर के पुजारी पर किशोर के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
temple priest along with teenager is accused of gang misdeeds student In Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंदिर के पुजारी ने किशोर के साथ मिलकर नौवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार किया है। किशोर को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। छात्रा की शिकायत पर उसकी मां ने छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्रा ने बयान में सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


घटना गोमतीनगर इलाके में आठ नवंबर की है। छात्रा की मां मंदिर के बाहर फूल की दुकान लगाती हैं। घटना वाले दिन वह दुकान पर नहीं थीं। छात्रा फूल बेच रही थी। तभी मंदिर के पुजारी सतीश द्विवेदी ने छात्रा को दूध गर्म करने के बहाने से बुलाया। छात्रा जब पुजारी के कमरे में गई तो वहां किशोर भी था। आरोप है कि पुजारी और किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई की और भगा दिया।

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के सामने बताई सच्चाई

धमकी से छात्रा डरी हुई थी। तब उसने दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। छात्रा ने कहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। विवेचना के दौरान पुलिस ने छात्रा से बात कर काउंसिलिंग की। इसके बाद उसने दुष्कर्म की बात बताई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में सच्चाई बताई थी। आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed