Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperatures will rise over the next 48 hours; the cold will return from the 23rd

Lucknow News: 48 घंटे तक बढ़ेगा पारा, 23 से फिर बढ़ेगी ठंड

Sat, 21 Nov 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Temperatures will rise over the next 48 hours; the cold will return from the 23rd
लखनऊ। राजधानी में अगले 48 घंटे तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 23 नवंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान रात के पारे में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं। इससे रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed