फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperature fluctuations will continue in the capital

Lucknow News: राजधानी में जारी रहेगा पारे का उतार-चढ़ाव

Thu, 11 Dec 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature fluctuations will continue in the capital
बुधवार को सर्द हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़ों में दिखे लोग। 
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन में अच्छी धूप खिली। पछुआ हवाओं के असर से सुबह और शाम में ठंड बरकरार रही। माैसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को दिन में अच्छी धूप खिलेगी। वहीं, ठंडी पछुआ के असर से रात के पारे में गिरावट के आसार हैं। इस तरह कुछ दिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजधानी में तीन-चार दिन तक पूर्वा हवाएं चलेंगी। छिटपुट बादल भी दिखाई दे सकते हैं। 12 दिसंबर से दिन व रात के पारे में फिर से हल्की बढ़त देखने को मिलेगी, लेकिन विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद सर्द हवा से ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed