लखनऊ। प्रदेश की तर्ज पर राजधानी में भी शुक्रवार को आंधी-बारिश के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी आसमान में बादलों का डेरा आता-जाता रहेगा। चार-पांच दिन के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
लखनऊ के कई इलाकों में शुक्रवार की भोर आंधी-बारिश का नजारा देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। हालांकि दोपहर तक एक बार फिर तेज धूप और उमस ने बेहाल किया लेकिन इस दौरान हवा के झोंके राहत देते रहे। बृहस्पतिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान जहां 39.3 डिग्री दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 38.1 डिग्री पर खिसक आया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बौछारें व बूंदाबांदी भी हो सकती है। रविवार से मौसम शुष्क हो जाएगा और चार-पांच दिन बाद एक बार फिर से तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

लखनऊ में बारिश के दौरान कुछ ऐसा रहा नजारा