फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Telugu Association Gets New Leadership

Lucknow News: तेलुगु एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व

Sun, 29 Mar 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Telugu Association Gets New Leadership
अयोध्या रोड पर व्हील्स क्लब में शुक्रवार शाम आयोजित आमसभा के दौरान हुए एसोसिएशन के चुनाव में नई
लखनऊ। राजधानी में तेलुगु एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिल गया है। अयोध्या रोड पर व्हील्स क्लब में शुक्रवार शाम आयोजित आमसभा के दौरान हुए एसोसिएशन के चुनाव में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू को मुख्य संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस के. रविंदर नाइक को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व सीएमडी एनसी रेल डॉ. के. सुधा राव और सतीश को सौंपी गई है। संगठन के महासचिव के रूप में वरिष्ठ शिक्षाविद् सुधाकर रेड्डी का चयन किया गया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी समन्वयक बनाए गए के. विश्वदेव राव ने बताया कि कार्यकारिणी को और सुदृढ़ बनाते हुए डॉ. अदापा और सुचिता को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ रेड्डी कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। क्षेत्र सदस्यों में रंगा राव, कार्तिक, नागेश्वर राव, गीता और यूवी किरण को स्थान दिया गया है। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डीएन रेड्डी ने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक-सांस्कृतिक उपलब्धियों और सामुदायिक कल्याण परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। नई कार्यकारिणी के चुनाव से पूर्व निवर्तमान समिति के सदस्यों को उनकी समर्पित सेवाओं और अमूल्य योगदान के लिए औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed