{"_id":"61e8757e0a6d93109c4236c2","slug":"tele-opd-facility-in-lohia-sansthan-lucknow-news-lko614208888","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया संस्थान में टेली ओपीडी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया संस्थान में टेली ओपीडी सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने कोरोन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेली ओपीडी सेवा एक बार फिर से शुरू कर दी है। इसके तहत सभी विभागों के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर संस्थान की वेबसाइट www.drrmlims.ac.in पर उपलब्ध हैं। इन नंबर पर फोन करके मरीज सीधे डॉक्टर से बात कर सकेंगे।
लोहिया संस्थान की ओपीडी और इमरजेंसी दोनों स्थान पर काफी भीड़ रहती है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लोहिया संस्थान ने ओपीडी में मरीजों की संख्या निश्चित कर दी है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य है। इसकी वजह से काफी समस्या हो रही है। कम गंभीर मरीजों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी होगी। संस्थान के सीएमएस डॉ. राजन भटनागर के अनुसार यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार के बीच रोजना सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। शनिवार के दिन यह सुविधा दोपहर 12 बजे तक ही उपलब्ध होगी। मरीजों की बाकी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-6692000, 6692001, 6692002 भी जारी किए गए हैं। इन नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।