फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tejas Express: Now you will not get any kind of refund if you are late, in the new system you can get ten lakh

तेजस एक्सप्रेस: लेट होने पर अब नहीं मिलेगा किसी भी प्रकार का रिफंड, नई व्यवस्था में ऐसे मिल सकेंगे दस लाख

Sat, 28 Dec 2024 08:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Dec 2024 08:19 AM IST
सार

Tejas Express Refund: तेजस एक्सप्रेस में रिफंड की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई इंश्योरेंस पॉलिसी लागू की है।

विज्ञापन
Tejas Express: Now you will not get any kind of refund if you are late, in the new system you can get ten lakh
तेजस एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की पहली कार्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर यात्रियों को मिलने वाला रिफंड खत्म कर दिया गया है। अब आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई इंश्योरेंस पॉलिसी लागू की है। इसके तहत बीमा धनराशि में वृद्घि की है। अब मृत्यु होने की स्थिति में 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 82501/02 तेजस एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलती है। इसे भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ओर से चलाया जाता है। तेजस एक्सप्रेस के एक घंटे लेट होने पर सौ रुपये प्रति यात्री, दो घंटे से अधिक लेट होने पर 250 रुपये रिफंड किए जा रहे थे। अफसरों के मुताबिक तीन करोड़ रुपये के आसपास रिफंड दिया जा चुका है। अब रेलवे ने इस सुविधा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी जगह नई इंश्योरेंस पॉलिसी लागू कर दी है। अफसरों ने बताया कि अभी तक तेजस में अन्य ट्रेनों जैसे बीमा की सुविधा मिलती थी। मृत्यु होने की स्थिति में दो लाख रुपये देने का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। ट्रेनों में बीमे के लिए यात्रियों से 45 पैसे तक टिकट पर लिए जाते हैं। आईआरसीटीसी में यात्रियों को बीमा देने के लिए तीन कंपनियां हैं। इसमें लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड, रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी व यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई पॉलिसी में इतना मिलेगा बीमा

दुर्घटना में मृत्यु होने पर -         10,00,000 रुपये
स्थायी शारीरिक विकार होने पर -10,00,000 रुपये
आंशिक रूप से विकार होने पर- 7,50,000 रुपये तक
चोटिल होने पर अस्पताल के खर्च- 2,00,000 रुपये तक
शव लाने-ले जाने के लिए खर्च -10,000 रुपये
 

बंद कर दिया गया है रिफंड

तेजस के लेट होने पर यात्रियों को मिलने वाला सौ व ढाई सौ रुपये का रिफंड खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह नई बीमा पॉलिसी लागू की गई है, जिसके तहत अधिकतम दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा यात्रियों को मिलेगा।- अजीत सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed