फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager forced to smoke cigarettes, then blackmailed with video and stole jewellery

Lucknow News: किशोर को सिगरेट पिलाई, फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर जेवर हड़पे

Wed, 11 Mar 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Teenager forced to smoke cigarettes, then blackmailed with video and stole jewellery
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी 16 वर्षीय किशोर को उसके दो साथियों ने पहले सिगरेट पिलाई और फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए घर के जेवर हड़प लिए। यह आरोप लगाते हुए किशोर की मां ने बेटे के दोनों दोस्तों व उनके परिजनों के खिलाफ तालकटोरा थाने में वसूली व धमकाने की एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के अनुसार किशोर हाईस्कूल का छात्र है और उसकी मां एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी है। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले रिश्तेदार के घर शादी में कानपुर जाने के लिए उन्होंने जेवर निकालने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के तीन लॉकेट, नथ और टॉप्स गायब मिले। पूछताछ में बेटे ने बताया कि दो दोस्तों ने उसे डरा-धमकाकर सारे जेवर हड़प लिए।
विज्ञापन


किशोर ने बताया कि दोस्तों ने उसे सिगरेट पिलाई और फिर उसका वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर घर से जेवर लाकर देने के लिए कहा। ऐसा न करने पर दोस्तों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे डरे किशोर ने अलमारी में रखे मां के जेवर दोस्तों को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि जब उन्होंने बेटे के दोस्तों से बात की तो उन्होंने बताया कि सारे जेवर बेच दिए हैं। किशोर की मां का आरोप है कि जब उन्होंने एक किशोर के घरवालों से शिकायत की तो उन्हें, उनके बेटे व बेटी को धमकाया गया। आरोप लगाया कि वारदात में दोनों किशोरों के घरवाले शामिल हैं।


इंस्पेक्टर ने बताया कि दो किशोरों और उनके पांच घरवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच में पता चला है कि किशोर व उसके दोस्त अक्सर रातभर पार्टी करते थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed