फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager electrocuted while flying a kite

Lucknow News: पतंग छुड़ाने के दौरान करंट से झुलसा किशोर

Wed, 10 Dec 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager electrocuted while flying a kite
पतंग छुड़ाने के दौरान करंट से झुलसा किशोर।
लखनऊ। फैजुल्लागंज द्वितीय के शिवनगर में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। छत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग को छुड़ाने की कोशिश कर रहा 12 वर्षीय आर्यन अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। चीख सुनकर पड़ोसी धर्मेंद्र तिवारी के बेटे और नर्सिंग छात्र सुधांशु तिवारी ने जान जोखिम में डालकर उसे तारों से अलग किया। आर्यन 50 प्रतिशत तक झुलस चुका है और सिविल अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीतापुर के बिसवां निवासी नीरज शर्मा अपनी पत्नी सरिता, बेटे आर्यन और तीन बेटियों के साथ फैजुल्लागंज में किराये पर रहते हैं। नीरज और सरिता मजदूरी करते हैं। सरिता ने बताया कि वह रविवार को काम पर जाने से पहले बेटे को उसके ताऊ राम सिंह के घर छोड़ गई थीं। अपराह्न करीब 3:40 बजे खेलते-खेलते आर्यन पड़ोसी धर्मेंद्र तिवारी की छत पर जा पहुंचा। तभी उसकी नजर तार में उलझी पतंग पर पड़ी और वह पाइप से उसे निकालने लगा, लेकिन पाइप हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही तेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

करंट उतरा तो फुंक गए घर के उपकरण

हादसे के दौरान हाईटेंशन लाइन से उतरे तेज करंट ने धर्मेंद्र तिवारी के घर की वायरिंग, मीटर, टीवी, पंखे सहित कई उपकरण जलाकर खाक कर दिए। कुछ देर तक पूरा घर धुएं से भर गया। परिजनों के अनुसार एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों के ऊपर से गुजर रही यह हाईटेंशन लाइन पहले भी कई हादसों का कारण बन चुकी है। क्षेत्रवासियों ने इसकी शिफ्टिंग के लिए विद्युत विभाग से कई बार गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बस्ती घनी हो चुकी है और लोगों को हर वक्त दुर्घटना का डर

I
I
Iनवी कोट नंदना से अहिबरनपुर पावर हाऊस आने वाली 33 केवी की लाइन फैजुल्लागंज के रास्ते आई है। लोगों ने बिना नक्शा पास कराए बढ़चढ़ घर बना लिये हैं। अब बस्ती भी घनी हो गई है। ऐसे में लाइन शिफ्ट करना संभव नहीं है।

I
I- पंकज गुप्ता,
अधिशासी अभियंता, महानगरI

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed