{"_id":"66943df2a792ded2bb00f8c4","slug":"teenager-dies-one-injured-in-road-accident-shravasti-news-c-13-1-lko1062-793748-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मार्ग दुर्घटना में किशोरी की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मार्ग दुर्घटना में किशोरी की मौत, एक घायल
Mon, 15 Jul 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)।। गोंडा जिले के थाना खरगूपुर के ग्राम रमगढिया निवासी समजीत (20) पुत्र खंडेलिया व दिलरुबा (17) पुत्री जलील सांवट बाइक से रविवार बीरपुर बाजार आ रहे थे। जैसे ही वह बलुहा पुल पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों सवार घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें पास के ही एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां से दिलरुबा की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें सीएचसी इकौना ले जाने की सलाह दी। इसपर परिजन दिलरूबा को इकौना सीएचसी ले गए, जहां हालत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।