{"_id":"688bd3692569d7b199079ac5","slug":"teenager-dies-in-balrampur-hospital-uproar-lucknow-news-c-13-knp1050-1317873-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में किशोरी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में किशोरी की मौत, हंगामा
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में हंगामा करते किशोरी के परिजन।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किशोरी की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराया। पिता ने निदेशक से लिखित शिकायत की। इस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
कैंट स्थित रामदास का हाता निवासी गोपाल सोनकर की बेटी खुशी (14) को बुधवार रात बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। उसका हीमोग्लोबिन पांच ग्राम था और सांसें फूल रही थीं। किशोरी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे नर्स के इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर व स्टाफ ने कोशिश की, पर उसकी जान नहीं बचा सके। इस पर पिता ने हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। विवाद के चलते करीब एक घंटे तक वार्ड में चिकित्सकीय सेवाएं बाधित रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। निदेशक डॉ. कविता आर्या ने जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई होगी।