{"_id":"66197a61759cfc6ce30d87ef","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-pond-shravasti-news-c-104-1-slko1050-104413-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोर की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोर की तालाब में डूबने से मौत
Fri, 12 Apr 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबे किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। अग्गापुर गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार दोपहर गांव किनारे तालाब पर शौच के लिए गया था। जहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर उसे तालाब से बाहर निकालते किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बन्ठिहवा चौकी अंतर्गत ग्राम अग्गापुर के निकट एक तालाब स्थित है। शुक्रवार को गांव निवासी नेपाली (12) पुत्र जुगनू तालाब किनारे शौच के लिए गया था। जहां पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गया। इस दौरान पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तालाब से उसे निकालने का प्रयास किया। इस दौरान तालाब में पानी अधिक होने के कारण व पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोर की लाश को तालाब से खोज निकाला। मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद