फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager dies by drowning in Rapti river

Lucknow News: राप्ती नदी में डूबकर किशोर की मौत

Sat, 04 May 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 04 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies by drowning in Rapti river
श्रावस्ती। बसंतापुर गांव के निकट दोस्तों संग शुक्रवार राप्ती नदी किनारे भैंस चराने गया किशोर नदी में डूब गया। साथ में मौजूद दोस्तों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से खोज निकाला। मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा के मजरा खरगौरा निवासी संदीप (14) पुत्र मस्तराम शुक्रवार को गांव के ही बच्चों के साथ बसंतापुर गांव स्थित राप्ती नदी के किनारे भैंस चराने गया था। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण भैंस पानी में चली गई। इसके बाद बच्चे भी पानी में नहाने लगे। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण संदीप गहरे पानी में डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चे तैरना नहीं जानते थे। इसलिए बच्चों ने गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed