फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager commits suicide after being scolded by landlady

Lucknow News: मकान मालकिन की डांट से नाराज किशोर ने की आत्महत्या

Fri, 15 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide after being scolded by landlady
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। इंदिरानगर बी ब्लॉक में बुधवार को मकान मालकिन की डांट से नाराज होकर भरत सिंह (15) ने आत्महत्या कर ली। गाजीपुर पुलिस को घटनास्थल से काई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के महेश सिंह अपने बेटे भरत के साथ इंदिरानगर में किराये पर रहकर खाना बनाने का काम करते हैं। भरत निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था, जिसकी पढ़ाई का खर्च मकान मालकिन उठाती थीं। पिता ने बताया कि भरत गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। वह अक्सर विवाद करता था और मोबाइल पर किसी लड़की से भी बात करता था। बुधवार दोपहर मकान मालकिन ने उसे किसी गलत काम के लिए डांटा था। इससे नाराज होकर वह सर्वेंट क्वॉर्टर में चला गया था। बुधवार शाम पांच बजे मालकिन ने उसे पंखे से बेल्ट के सहारे लटका हुआ पाया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता महेश ने बताया कि भरत जब छोटा था तभी उसकी मां पार्वती का निधन हो गया था। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed