{"_id":"6a57f2b5d48a93fd620313f6","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-in-bathroom-father-demands-investigation-lucknow-news-c-13-lko1070-1829099-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाथरूम में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पिता ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाथरूम में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पिता ने की जांच की मांग
Thu, 16 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सआदतगंज के रामनगर में सराफ रामगोपाल वर्मा के घर काम करने वाली रजनी (17) का शव मंगलवार दोपहर बाथरूम में फंदे से लटका मिला। रजनी के पिता राम सरन ने सराफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
सीतापुर के सरदपुर सुल्तानपुर गांव निवासी राम सरन ने बताया कि उनकी बेटी रजनी बीते दो साल से सराफ के घर में रहती थी। रजनी के साथ उनका छोटा बेटा अंकित भी रहता है और सराफ की दुबग्गा स्थित दुकान पर बैठता है। सराफ ने मंगलवार दोपहर उन्हें फोन पर रजनी की आत्महत्या की सूचना दी। परिजन जब सराफ के घर पहुंचे तो रजनी का शव फर्श पर था। सराफ ने बताया कि रजनी बाथरूम गई थी। एक घंटे तक वह बाहर नहीं निकली। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव दुपट्टे से लटका मिला। शव को नीचे उतारकर पास के डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने रजनी को मृत घोषित कर दिया।
राम सरन ने पुलिस को सूचना दी और सराफ व उनके परिजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस को समय पर सूचना नहीं दी गई और बिना पुलिस के शव उतारा गया। रजनी के परिवार में मां शर्मा देवी, तीन बहनें और तीन भाई हैं।
विज्ञापन
सराफ का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले रजनी की चचेरी बहन प्रिया ने सीतापुर में आत्महत्या की थी। इसके बाद रजनी ने कई बार घर जाने की बात कही थी। व्यस्तता के कारण वह उसे छोड़ा नहीं जा सके। दो दिन से वह अकेले घर जाने की जिद कर रही थी। घरवालों ने मना कर दिया। इसके बाद से रजनी काफी शांत रह रही थी।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल पाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।