फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl kidnapped and gang raped

Lucknow News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 30 Aug 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped and gang raped
प्रतीकात्मक।
बख्शी का तालाब। बीकेटी के एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए महिगवां के शिवा सिंह व राज को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के अनुसार बृहस्पतिवार रात आठ बजे उनकी बेटी गांव के पुराने घर से नए मकान में जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर शिवा सिंह व राज ने उसे रोका और मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। दोनों उसे करीब 400 मीटर दूर ले गए, जहां पहले से उनके दो साथी थे।
विज्ञापन


आरोप है कि चोरों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की, जिससे चोटें भी आईं। किशोरी को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चारों भाग गए। इसके बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात 12 बजे दी सूचना, सुबह चार बजे एफआईआर

किशोरी के परिजन व परिचित बृहस्पतिवार रात 12 बजे बीकेटी थाने पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि चार घंटे तक बातचीत होती रही। शुक्रवार सुबह चार बजे आरोपी शिवा, राज व उनके दो साथियों के खिलाफ किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसके पुलिस ने शिवा और राज को हिरासत में लिया। दोनों मजदूर हैं। एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। शिवा व राज से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।




शिवा को पहले से जानती थी किशोरी

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि किशोरी व शिवा एक दूसरे के परिचित हैं। दोनों की फोन पर बातचीत होती रहती थी। पुलिस को कॉल डिटेल में इसके सुबूत भी मिले हैं। घटना के वक्त शिवा और उसका साथी राज शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed