फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl hanged herself, NGO operator roamed around with her body in car

Lucknow News: किशोरी ने लगाया फंदा, गाड़ी में शव लेकर घूमता रहा एनजीओ संचालक

Sat, 30 May 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl hanged herself, NGO operator roamed around with her body in car
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुल खंड की सृजन विहार कॉलोनी स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान (एनजीओ) में रहकर पढ़ाई करने वाली 10वीं की छात्रा पारुल उर्फ महिमा (16) ने बृहस्पतिवार देर शाम बाथरूम में फंदा लगा लिया। वह सुशील त्रिवेदी के एनजीओ के हॉस्टल में वर्ष 2025 से रह रही थी।
विज्ञापन

छात्रा के आत्महत्या करने के बाद सुशील ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। खास बात यह है कि वह शव को गाड़ी में रखकर घूमते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाना बताया गया है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी पारुल के पिता अभिषेक सक्सेना अधिवक्ता रितेश रंजन चौबे की गाड़ी चलाते हैं। रितेश ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार रात 11 बजे अभिषेक ने फोन कर बताया उनकी बेटी की मौत हो गई है। उस वक्त अभिषेक सवारी लेकर मनाली गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की मौत की खबर सुनकर वह लौटने लगे। इस पर सुशील ने उनसे हरिद्वार में मिलने के लिए कहा, ताकि शव का वहीं पर अंतिम संस्कार किया जा सके।
इस पर रितेश ने तुरंत पुलिस को फोन किया और सुशील के एनजीओ पहुंचे। रितेश के फोन करने पर सुशील ने बताया कि वह सिधौली तक पहुंच गए हैं और अब गाड़ी लेकर लौट रहे हैं। रात करीब डेढ़ बजे वह लखनऊ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अभिषेक ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
अभिषेक ने बताया कि पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटी घर पर अकेली रहती थी, जिस कारण उसका दाखिला एनजीओ में कराया था। आरोप है कि पारुल ने शाम को फंदा लगाया, लेकिन सुशील ने रात 10:30 बजे इसकी सूचना अभिषेक को दी।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश त्रिपाठी के मुताबिक आत्महत्या करने के कारण का पता लगाया जा रहा है। सुशील से पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed