फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl commits suicide after quarrel with brother.

Lucknow News: भाई से झगड़े के बाद किशोरी ने की आत्महत्या

Sat, 06 Jun 2026 03:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl commits suicide after quarrel with brother.
किशोरी ने की खुदकुशी। - फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
लखनऊ। बख्शी का तालाब के शिवपुरी गांव निवासी पायल राजपूत (13) ने बृहस्पतिवार शाम छोटे भाई अंश से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। उधर, ठाकुरगंज इलाके में कैटरिंग कारीगर अजय गुप्ता (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पायल के पिता किसान मुकेश राजपूत ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी काजल, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पायल कक्षा छह की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह पत्नी काजल के साथ बीरमपुर स्थित खेत में तुरई तोड़ने गए थे। पांचों बच्चे घर पर थे। शाम लगभग छह बजे बेटी पायल ने छोटे भाई अंश को कंचा खेलने से मना किया। इस पर भाई-बहन में हाथापाई हो गई। इससे आहत होकर पायल चुपचाप कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद अंश ने उसे छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। परिवार के लोग और ग्रामीण मदद के लिए एकत्र हुए। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने आपसी विवाद में आत्महत्या की पुष्टि की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

इसी तरह ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी अजय गुप्ता (40) कैटरिंग कारीगर थे। उनकी पत्नी सरिता ने बताया कि अजय बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे शराब के नशे में घर लौटे। कमरे में जाने के बाद उन्होंने साड़ी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। पत्नी ने उन्हें लटका देखकर शोर मचाया। अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed